Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Friday, January 18, 2019

Himachal and jammu-kashmir

https://www.amarujala.com/india-news/snowfall-warning-weather-in-himachal-and-jammu-kashmir-will-get-worse-from-today

बर्फबारी की चेतावनी: हिमाचल और जम्मू कश्मीर में आज से बिगड़ेगा मौसम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 19 Jan 2019 02:33 AM IST
Snowfall Warning: Weather in Himachal and Jammu Kashmir will get worse from today
पश्चिमी विक्षोभ के चलते हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में शनिवार से एक बार फिर से बर्फबारी का दौर शुरू होने वाला है। आंचलिक मौसम विभागों के मुताबिक 19 से 23 फरवरी तक बारिश-बर्फ बारी का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने 21-22 जनवरी को प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय इलाकों में भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी कर दी है। 24 जनवरी को मौसम साफ होगा।
जम्मू कश्मीर में मौसम का मिजाज शुक्रवार सुबह से ही बदल गया। जम्मू और कश्मीर संभाग में आसमान पर बादल गहराए रहने से तापमान में गिरावट से सर्दी ने जोर पकड़ लिया है। ऊंचे पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी शुरू हो चुकी है। लेह में न्यूनतम तापमान माइनस 15.6 और कारगिल में माइनस 19.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। ऐसे में जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित होकर रह गया है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 0.7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा शहर में न्यूनतम तापमान माइनस 2.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आ रहा है। पश्चिमी विक्षोभ इस बार मजबूत है। शुक्रवार को राजधानी शिमला समेत प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में दोपहर बाद से बादल छा गए। केलांग में न्यूनतम तापमान -7.0, कल्पा में -3.6, मनाली में -1.2, मंडी में 0.9, भुंतर में 0.8, सुंदरनगर में 1.1, ऊना-बिलासपुर-चंबा में 2.2, हमीरपुर में 2.5, कांगड़ा में 3.8 और शिमला-धर्मशाला में 4.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages